i-pill FAQs
 
   

क्या आइ-पिल अगली माहवारी साइकिल तक एक असरदार कॉन्ट्रासेप्टिव मेथड के तौर पर काम करती है?

 
 
  इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल किसे कहते हैं?
  इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल असुरक्षित सेक्स या कॉन्ट्रासेप्टिव के फेल होने के बाद अनचाही प्रेगनेन्सी को रोकने का एक सुरक्षित और सरल तरीक़ा है.
 
 
 
   
  आइ-पिल क्या है?
  आइ-पिल एक इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्शन है, जिसके निर्माता हैं सिपला. आइ-पिल का सिंगल डोज़ पिल, असुरक्षित सेक्स या कॉन्ट्रासेप्टिव के फेल होने के बाद अनचाही प्रेगनेन्सी को रोकने का एक सुरक्षित और सरल तरीक़ा है. आइ-पिल सभी मेडिकल स्टोर्स में प्रिसक्रिप्शन के बिना उपलब्ध है.
 
 
 
 
  आइ-पिल का इस्तेमाल कब मुनासिब है?
 

अगर आपसे असुरक्षित सेक्स हो चुका है और आप प्रेगनेन्सी से बचना चाहती हैं, तब आपको जितनी जल्द हो सके आइ-पिल का इस्तेमाल कर लेना चाहिए. बेहतर यही है कि इसे असुरक्षित सेक्स के तुरन्त बाद, यानी 12 घंटों के अंदर और 72 घंटों से पहले खा लेना चाहिए.

आइ-पिल नीचे दिए हुए हालात में एक बैकअप बर्थ कंट्रोल मेथड के तौर पर भी लाभकारी है:

  • कॉन्ट्रासेप्टिव का नाकाम हो जाना
  • असुरक्षित सेक्स
  • नियमित बर्थ कंट्रोल मेथड का ग़लत इस्तेमाल
  • ज़ोर ज़बरदस्ती से किया गया सेक्स
 
 
 
 
  आइ-पिल को कैसे इस्तेमाल करना चाहिए?
 

आइ-पिल एक सिंगल डोज़ टैबलेट है, जिसे खाया जाता है. खाना खाने के बाद इसे एक ग्लास पानी के साथ निगल लें. आइ-पिल को असुरक्षित सेक्स या कॉन्ट्रासेप्टिव फेल होने के बाद जितनी जल्द हो सके खा लेना चाहिए और 72 घंटों से पहले.

 
 
 
 
  आइ-पिल का इस्तेमाल कब नहीं करना चाहिए?
 

अगर आप पहले से प्रेगनेन्ट हैं, तो आइ-पिल असर नहीं करेगी. क्योंकि ये केवल एक बैकअप या कॉन्ट्रासेप्शन (गर्भ-निरोध) की एक इमरजेंसी विधि है. ये रेग्युलर कॉन्ट्रासेप्टिव मेथड का विकल्प नहीं है. आइ-पिल असुरक्षित सेक्स के 72 घंटों के बाद लिया गया तो ये असर नहीं करेगी.

अगर आपको Levonorgestrel नामक दवाई से एलर्जी होती है, तो आपको आइ-पिल इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यही दवा आइ-पिल में इस्तेमाल होती है.

 
 
 
 
  आइ-पिल कौन इस्तेमाल कर सकता है?
  आइ-पिल को गर्भ धारण करने वाली आयु की हर वो महिला इस्तेमाल कर सकती है, जिसे सेक्स के समय कॉन्ट्रासेप्टिव उपलब्ध न होने या कॉन्ट्रासेप्टिव के फेल होने से अनचाही प्रेगनेन्सी की संभावना महसूस हो रही हो. बलात्कार जैसी घृणित घटना पर भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है.
 
 
 
 
  क्या आइ-पिल के इस्तेमाल से पहले मुझे डॉक्टर द्वारा चेक-अप कराना चाहिए?
 

आइ-पिल के इस्तेमाल से पहले किसी भी मेडिकल चेक-अप की ज़रूरत नहीं. हां अगर आप किसी गंभीर रोग से पीडित हैं या Levonorgestrel से आपको कोई जानी-पहचानी एलर्जी होती हो तो कृपया आइ-पिल लेने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें.

 
 
 
 
  आइ-पिल कैसे काम करती है?
 

आइ-पिल नीचे दिए गए तीन तरीक़ों में से किसी भी एक तरीक़े से काम कर सकती है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने माहवारी साइकिल में किस स्थिति पर हैं.

  • ये डिम्बाशय (Ovary) से निकलने वाले डिम्ब (egg) को रोक सकती है.
  • अगर कोई डिम्ब पहले से बाहर आ गया है तो ये स्पर्म को उसे फ़र्टिलाइज़ करने से रोक सकती है.
  • अगर डिम्ब पहले ही फ़र्टिलाइज़ हो चुका है, तो ये उसे गर्भाशय से जुड़ने से रोक सकती है.

ये जानना बहुत ज़रूरी है कि प्रेगनेन्सी तभी हो सकती है, जब फ़र्टिलाइज़ हो चुका डिम्ब गर्भाशय में चला जाए.

आइ-पिल उस वक़्त असर नहीं करेगी, जब प्रेगनेन्सी हो चुकी होगी. (यानी फ़र्टिलाइज़्ड एग, गर्भाशय से जुड़ चुका होगा). इसका यही मतलब है कि आइ-पिल एबॉर्शन (गर्भपात कराने की) गोली नहीं है.
 
 
 
 
  एक 'इमरजेंसी पिल' एक 'एबॉर्शन पिल' से किस तरह अलग है?
 

डॉक्टरी भाषा में प्रेगनेन्सी उस वक़्त शुरू होती है, जब फ़र्टिलाइज़्ड डिम्ब गर्भाशय में चला जाए.

एबॉर्शन पिल में ऐन्टीप्रोजेस्टिन्स नामक ड्रग्स होते हैं, जो प्रेगनेन्सी क़ायम होने के बाद उसे विकसित होने से रोकते हैं.

दूसरी तरफ़, आइ-पिल जैसे इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स में सामान्य फ़ीमेल हार्मोन्स होते हैं, जो शुरू से ही प्रेगनेन्सी होने नहीं देते, इस तरह एबॉर्शन का सवाल ही नहीं उठता.

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

 
 
 
 
  आइ-पिल से मुझे कैसे सर्वोत्तम परिणाम मिल सकता है?
 

आइ-पिल उस वक़्त सर्वोत्तम परिणाम दिखाती है, जब इसे असुरक्षित सेक्स या कॉन्ट्रासेप्टिव फेल हो जाने के बाद जितनी जल्द हो सके इस्तेमाल किया जाए, लेकिन 72 घंटों से पहले.

 
 
 
 
  आइ-पिल कितनी असरदार है?
 

जितनी जल्द आप आइ-पिल इस्तेमाल करेंगी, ये उतनी ज़्यादा असरदार होगी. असुरक्षित सेक्स के बाद 24 घंटों में ये 95%, 25-48 घंटों के भीतर 85% और 49-72 घंटों के भीतर लेने से ये 58% असरदार साबित होती है. लेकिन अगर आपकी माहवारी में एक हफ़्ते से ज़्यादा की देरी हो जाए, तो फिर आप अपने डॉक्टर से मिल कर प्रेगनेन्सी टेस्ट ज़रूर करवा लें.

 
 
 
 
  क्या आइ-पिल से मुझे कोई साइड इफ़ेक्ट हो सकता है?
 

आइ-पिल से लंबे समय तक रहने वाला या कोई गंभीर साइड इफ़ेक्ट नहीं होता और ये लगभग हर महिला के लिए इस्तेमाल में सुरक्षित है.

आइ-पिल लेने के बाद आम तौर पर मतली, उलटी और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है. पेट के निचले भाग में दर्द या स्तनों में सामान्य से अधिक संवेदनशीलता भी आप महसूस कर सकती हैं. इन लक्षणों को एक या दो दिन में समाप्त हो जाना चाहिए. योनि से अचानक रक्तस्त्राव की भी संभावना है, लेकिन इसमें ख़तरे की कोई बात नहीं और इसे अगली माहवारी के आने तक ठीक हो जाना चाहिए. आइ-पिल के कारण आपकी अगली माहवारी हमेशा के समय से जल्द आने या देर से आने की भी संभावना हो सकती है. लेकिन अगर आपकी माहवारी के आने में एक हफ़्ते से ज़्यादा की देरी हो जाए, तो आप ज़रूर प्रेगनेन्सी टेस्ट करा लें. और अपने डॉक्टर से संपर्क करें. आइ-पिल का लंबे समय तक ऐसा कोई प्रभाव क़ायम नहीं रहता जिससे भविष्य में होने वाली (और मनचाही) प्रेगनेन्सी में कोई समस्या हो.

अगर आप Levonorgestrel जो आइ-पिल में सम्मिलित दवा है, से एलर्जिक हैं तो आइ-पिल न लेने की सलाह दी जाती है.

 
 
 
 
  आइ-पिल इस्तेमाल करने से पहले मुझे कौनसी बातें जाननी ज़रूरी हैं ?
 

आइ-पिल लेने से पहले इन बातों का ध्यान रखें:

  • असुरक्षित सेक्स या कॉन्ट्रासेप्टिव नाकाम होने के बाद जितनी जल्द आप आइ-पिल लेंगी, ये उतनी ज़्यादा बेहतर काम करेगी, लेकिन 72 घंटों से पहले.
  • अगर आप पहले से प्रेगनेन्ट हैं तो आइ-पिल असर नहीं दिखाएगी.
  • इसे कभी भी रेग्युलर बर्थ कंट्रोल मेथड के तौर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
  • आइ-पिल एचआईवी-एड्स या अन्य सेक्स संबंधी रोगों (STDs) से सुरक्षा नहीं दिलाती है.
 
 
 
 
  मुझे कैसे पता चलेगा कि आइ-पिल ने असर कर दिखाया है?

 

इस बात को जानने का कोई ठोस सबूत या लक्षण नहीं है कि आइ-पिल ने असर दिखाया या नहीं. आइ-पिल लेने के बाद आपको इंतज़ार करना और उम्मीद रखनी चाहिए कि आपकी अगली माहवारी सही समय या सही समय से एक हफ़्ते के अंदर आ जाना चाहिए. अगर माहवारी आने में एक हफ़्ते से ज़्यादा की देरी हो जाती है, तो आपके लिए सलाह है कि आप प्रेगनेन्सी टेस्ट करवा लें और अपने डॉक्टर की सलाह लें.
 
 
 
   
  क्या मैं आइ-पिल को रेग्युलर बर्थ कंट्रोल मेथड की जगह इस्तेमाल कर सकती हूं?
  जी नहीं, आइ-पिल को रेग्युलर बर्थ कंट्रोल के तौर पर इस्तेमाल न करने की सलाह है. ये असुरक्षित सेक्स या कॉन्ट्रासेप्टिव के नाकाम होने के बाद बर्थ कंट्रोल के एक बैक-अप मेथड के तौर असरकारक साबित होती है. सुनिश्चित कर लें कि आपको इसे रेग्युलर बर्थ कंट्रोल की जगह इस्तेमाल नहीं करना है.
 
 
 
   
  आइ-पिल को मैं कितनी दफ़ा ले सकती हूं?
 

आइ-पिल माहवारी की एक साइकिल में एक से ज़्यादा बार इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसे एक इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव के तौर पर ही लेने की सिफ़ारिश है.

आइ-पिल को रेग्युलर कॉन्ट्रासेप्टिव के तौर पर क्यों न लें, इसके पीछे कई कारण हैं, जैसे:

  • एक इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव का बार बार इस्तेमाल उतना असरदार नहीं, जितना रेग्युलर कॉन्ट्रासेप्टिव का है.
  • लंबे समय तक हद से ज़्यादा इस्तेमाल करने से माहवारी की साइकिल में अनियमितता हो सकती है.

इससे कष्टदायी साइड इफ़ेक्ट्स जैसे मतली और उलटी की शिकायत हो सकती है.

सुनिश्चित कर लें कि आपको अचनाही प्रेगनेन्सी से बचने के लिए रेग्युलर कॉन्ट्रासेप्टिव का इस्तेमाल ही जारी रखना है.

 
 
 
   
  अगर मैं पहले से प्रेगनेन्ट हूं और मैंने आइ-पिल इस्तेमाल किया तो क्या होगा?
  अगर आप पहले से प्रेगनेन्ट हैं तो आइ-पिल काम नहीं करेगी. प्रेगनेन्ट होने के बाद आइ-पिल खाने से न आपको और न ही आपके होने वाले बच्चे को कोई नुक़सान होगा.
 
 
 
   
  अगर मेरी माहवारी में एक हफ़्ते की देरी हो जाए और मेरे पेट के निचले भाग में काफ़ी दर्द हो, तो मुझे क्या करना चाहिए?
  इस तरह के हालात में आपके लिए ज़रूरी है कि आप अपने डॉक्टर से तुरंत सलाह लें, क्योंकि आपको ऐसे हालात में तत्काल डॉक्टरी निरीक्षण की ज़रूरत होगी.
 
 
 
   
  क्या आइ-पिल अगली माहवारी साइकिल तक एक असरदार कॉन्ट्रासेप्टिव मेथड के तौर पर काम करती है?
  बिलकुल नहीं. सुनिश्चित कर लें कि आइ-पिल खाने के बाद आपको अगली माहवारी तक हर सेक्स के लिए कोई न कोई बैरियर कॉन्ट्रासेप्टिव, जैसे कंडोम, स्पर्मिसाइड या सर्वाइकल कैप का इस्तेमाल करना है.
 
 
 
   
  क्या एक छोटी सी अवधि के दौरान कई बार सेक्स करने के बाद भी आइ-पिल असरकारक सिद्ध होती है?
  जी हां, किसी छोटी सी अवधि के दौरान कई बार सेक्स करने के बाद भी आइ-पिल उसी तरह असर दिखाती है. लेकिन इस बात का ध्यान ज़रूर रखें कि आइ-पिल लेने से पहले सारे सेक्स 72 घंटों के अंदर ही किए गए हों.
 
 
 
   
  अगर मैं ये बात जानती हूं कि मुझे अगले कुछ दिनों में दोबारा सेक्स करना पड़ेगा (जैसे आने वाले शुक्रवार या शनिवार को) तो क्या मैं अभी आइ-पिल न ले कर बाद में ले सकती हूं? या मुझे हर सेक्स के बाद एक एक गोली खानी ज़रूरी है?
  आइ-पिल एक इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव है. अगर सेक्स के लिए आप पहले से ही योजना बनाती हैं तो हमारी ये ज़ोरदार सलाह है कि प्रेगनेन्सी से बचने के लिए आप अपना रेग्युलर कॉन्ट्रासेप्टिव इस्तेमाल करें. इस सिलसिले में अपने डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें.
 
 
 
   
  आइ-पिल खाने के बाद मेरी माहवारी कब शुरू होगी?
  आपकी अगली माहवारी सही समय पर होनी चाहिए. लेकिन हो सकता है कुछ दिन पहले या बाद में भी हो. फिर भी अगर माहवारी आने में एक हफ़्ते से अधिक समय हो जाए, तो कृपया प्रेगनेन्सी टेस्ट करवा लें और अपने डॉक्टर से मिलें.
 
 
 
   
  क्या आइ-पिल इस्तेमाल करने से सेक्स संबंधी गुप्त रोगों (STDs) और एचआईवी या एड्स से सुरक्षा मिलती है?
  बिलकुल नहीं. आइ-पिल आपको एचआईवी या एड्स या अन्य सेक्स संबंधी रोगों से नहीं बचाती है. इन रोगों से बचने के लिए सलाह यही है कि आप कंडोम का प्रयोग करें.
 
 
 
   
  मैं अपने बच्चे को अपना दूध पिलाती हूं. क्या में आइ-पिल इस्तेमाल कर सकती हूं?
 

बच्चे को स्तनपान कराने के दौरान आइ-पिल का इस्तेमाल सुरक्षित है. आइ-पिल के इस्तेमाल से आपके दूध की गुणवत्ता पर ऐसा कोई ख़ास प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है, जिससे बच्चे पर कोई बुरा असर पड़े.

 
 
 
   
  अगर इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव फेल हो जाए, तो क्या मैं अपनी प्रेगनेन्सी जारी रख सकती हूं?
  अगर आप चाहें तो अपनी प्रेगनेन्सी जारी रख सकती हैं. आइ-पिल में प्रयोग की हुई दवाइयां आप या आपके होने वाले बच्चे को कोई नुक़सान नहीं पहुंचाएगी. अगर आप अपनी प्रेगनेन्सी जारी नहीं रखना चाहतीं, तो कृपया अपने डॉक्टर की सलाह लें.
 
 
 
   
  अगर मुझे कोई ऐसी बीमारी है जिसके लिए मुझे लंबे समय तक दवाइयां खानी हैं, जैसे अस्थमा, हाई बल्ड प्रेशर, डाइबिटीज़, टीबी, एचआईवी-एड्स वग़ैरह, तो क्या तब भी आइ-पिल का इस्तेमाल सुरक्षित है?
  कृपया इन हालात में आइ-पिल खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें.
 
 
 
   
  आइ-पिल खाने के बाद मुझे उलटी हो गई. क्या मुझे दोबारा आइ-पिल खाना चाहिए?
  अगर आइ-पिल खाने के बाद तीन घंटे के अंदर आपको उलटी हुई है तो आपको तुरंत दूसरी गोली खानी चाहिए. बेहतर ये है कि आप उसके साथ उलटी और मतली से बचने की दवा भी खाएं. अगर आप ख़ाली पेट आइ-पिल खाने से बचें तो उलटी की संभावना बहुत कम होगी.
 
 
 
   
  आइ-पिल खाने के बाद मुझे अपनी रेग्युलर बर्थ कंट्रोल गोलियां दोबारा कब शुरू करनी चाहिए?
  अगर आप अपनी हमेशा की बर्थ कंट्रोल गोली खा रही हैं या कोई नई दवा बदल कर ले रही हैं, तो आप आइ-पिल खाने के अगले दिन से ही उसे शुरू कर सकती हैं. बहरहाल ये सही समय है कि आप इस सिलसिले में अपने डॉक्टर से बात करें और जानें कि आपके लिए कौनसा बर्थ कंट्रोल मेथड सही रहेगा.
 
 
 
   
  आइ-पिल कहां और कैसे उपलब्ध है?
  आइ-पिल आप अपने केमिस्ट से खरीद सकती हैं. डॉक्टर की परची की ज़रूरत नही.
 
 
 
   

 

 

 

i-pill
i-pill is available without a prescription at all chemist outlets. i-pill is not an abortion pill.

Mail this page  |  Print this page

 
For more information call the i-pill helpline at 1800-22-9898 or 022-3200 0055
Important safety aspects: i-pill is neither a regular contraceptive nor an abortion pill. It is not a substitute for condoms and
does not protect against sexually transmitted diseases including HIV/AIDS.